■ जिम्मेदारी मिलते ही लोगों से मिल रही अपार बधाइयां
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान का हाफिज वारिस अली को अभियान के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी के द्वारा संतकबीरनगर जनपद का जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा वारिस अली को जिम्मेदारी सौंपते हुए यह आशा किया गया है कि अभियान की नीति एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान का विस्तार करेंगे एवं अभियान के कार्यों को सिद्ध करने में अपना योगदान देंगे। आपको बताते चलें कि हाफिज वारिस अली वर्तमान समय में धर्मसिहवा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हैं और जनता की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। इनके नियुक्ति की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो उन्हें अपार बधाइयां मिलने लगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी के आभारी हैं और विश्वास दिलाते हैं कि हमें जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा मिला है उसे पूरा करने के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ