Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम व एसपी नें थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से गुरूवार को थाना बखिरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का सघन मुआयना व सीसीटीएनएस कार्यालय में आनलाइन जीडी, दर्ज एफआईआर के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही साँथा चौकी का भी आकस्मिक मुआयना करते हुए डीएम व एसपी द्वारा आगामी त्यौहारों मोहर्रम, दुर्गा पूजा (दशहरा) के दृष्टिगत कस्बा बखिरा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में इस बात का भरोसा दिलाया कि प्रत्येक परिस्थिति मे पुलिस उनके साथ है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बखिरा अखिलानन्द उपाध्याय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे