बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। सरकार प्रत्येक कार्ड धारकों को सरकारी खाद्यान्न की दुकान से राशन मुहैया करा रही है। जिससे हर व्यक्ति प्रत्येक माह राशन लेने के लिए सरकार ने व्यवस्था दी है। लेकिन कोटेदार की मनमानी के चलते 6 माह से कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा है। कार्ड धारकों ने लिखित रूप से जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ताजा मामला बेलहर विकासखंड के भीखाडाड ग्राम पंचायत का है। ग्रामीण और कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार दबंग व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है और छह माह से उन्हें खाद्यान्न सामग्री कोटेदार द्वारा नहीं दी जा रही है। जिससे अब कार्ड धारको को दो जून की रोटी के लिए लाले पड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने अपनी समस्या लिखकर जिलाधिकारी को अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान इंद्रपाल यादव, लालमन, रामचंद्र, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजबहादुर, राजपति गुप्ता पंचम यादव रुदल हरिराम गुप्ता, शिवपूजन सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ