Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर।। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बलरामपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डॉ प्रांजल त्रिपाठी द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें उचित खानपान,प्राणायाम, कपालभाति,योगासन द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए । डॉ प्रांजल त्रिपाठी ने आयुर्वेद के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं ऋतुओं के अनुसार उचित खानपान से स्वस्थ रहने के उपाय बताए । डॉ त्रिपाठी ने बताया कि 40 साल की उम्र के बाद के लोगों को अनाज का सेवन कम से कम करना चाहिए, जल का सेवन उचित एवं संयमित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना परिश्रम करें उतना ही जल का सेवन करें, जिससे जल का सरंक्षण भी होगा जल का दुरपयोग भी कम होगाहोगा । भूख  लगने पर 3 घंटे के अंतराल पर मौसमी फल, सब्जियां, सलाद एवं दूध का प्रयोग अधिक करना चाहिए जिससे लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर्स (जीवन शैली के बिगड़ने से उत्पन्न होने वाले रोगों) से बचाव होता है। शिविर में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजीव रमन, राजेन्द्र नाथ शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, जी के अग्रवाल, प्रदीप मेहरोत्रा, भगत सिंह, बजरंग मिश्र सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षक डॉ प्रांजल त्रिपाठी के साथ उनके सहयोगियों  शहजाद, रवि प्रकाश गुप्ता, मुकेश त्रिवेदी तथा सूरज शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे