Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एंटी रोमियो टीम ने खंगाले स्कूल और चौराहे



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।एंटी रोमियो टीम ने प्रभारी निरीक्षक छपिया श्यामबहादुर सिंह के नेतृत्व में छपिया के कई स्कूल, कॉलेज और चौराहे खंगाले। इस दौरान आसपास खड़े मिले युवकों से पूछताछ की गई बेवजह खड़े मिले लोगों को कड़ी फटकार लगाई।
शुक्रवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक ने एन्टी रोमियो टीम के साथ राम सुरेमन जे आर बालिका इण्टर कॉलेज,गायत्री इण्टर कालेज,सूबेदार मेमोरियल इण्टर कॉलेज,सहित क्षेत्र के कई अन्य स्कूलो में पहुंची। टीम के स्कूलों और चौराहों पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
टीम को देखकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास और चौराहों पर खड़े बेवजह  युवको में अफरा-तफरी मच गई कुछ इधर उधर हो गए कुछ को टीम ने रोक लिया और उनसे पूछताछ की। बेवजह खड़े मिले युवाओं को एन्टी रोमियो टीम ने जमकर फटकार लगाई और दोबारा मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देने की हिदायत दी। इस दौरान टीम ने प्रधानाचार्यो से मिलकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक छपिया ने  बताया कि कई जगह कुछ युवा बेवजह खड़े मिले थे। इस पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है।
इस दौरान टीम में शामिल एसआई डोरीलाल गंगवार,कांस्टेबल चेतन पाण्डेय,अरविन्द यादव,स्वीटी राठौर,गीता यादव सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे