वासुदेव यादव
अयोध्या। डेढ़ वर्ष की बच्ची आरोही को ब्लड डोनेट कर अयोध्या कोतवाली के दरोगा अखिलेश यादव बने जीवन दाता बन गए। डॉक्टर ने कहा था कि अगर ब्लड जल्द नही मिला तो बच्ची जान बचाना मुश्किल है। इस आरोही नामक बच्ची को बी नेगेटिव खून की थी जरूरत, वह गत दिनों से खून की कमी से थी काफी बीमार थी। अयोध्या के दरोगा अखिलेश यादव ने अपना खून डोनेट कर उसे जीवनदाता बने। यह खून उसके लिए वरदान शाबित हुवा।
ज्ञात हो कि आरोही उम्र डेढ़ वर्ष पुत्री आशीष कुमार पठान टोलिया, अमानीगंज फैजाबाद की रहने वाली है।
उसको बी नेगेटिव खून की जरूरत थी, सूचना पाकर दरोगा अखिलेश यादव ने अपना खून उसको जिला अस्पताल में जाकर आज डोनेट किया। इसके लिये बच्ची के माता पिता ने जताया अयोध्या पुलिस व इस दरोगा के प्रति आभार कहा कि आप ही इस बच्चे के जीवन दाता हो, हम आपके सदा ऋणी रहेंगे।
बच्ची के परिजनों ने की इस दरोगा व अयोध्या पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा, इस दरियादिली, इन्सानियत व मानवीयता के प्रति जताया बहुत ही आभार। जिसने भी इस खबर को सुना सभी ने इस पुनीत कार्य हेतु दरोगा अखिलेश यादव के साहसिक कार्य हेतु बधाई दी।।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ