मनकापुर गोंडा: मनकापुर बस्ती रेलखंड पर स्थित लखपत नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| सूचना पर पहुंची मनकापुर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया|
गुरुवार देर रात लखपत नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय तेज गति से आ रही सुपरफास्ट गोरखधाम एक्सप्रेस के चपेट में आ जाने से मनकापुर थाना क्षेत्र के दिनकरपुर गांव निवासी मोहम्मद नफीस 16 वर्ष पुत्र मौसम अली की दर्दनाक मौत हो गई |
स्थानीय लोगों की माने तो किशोर घर से सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन मानसिक संतुलन ठीक ना होने के कारण से लखपत नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गया | किशोर क्षेत्रीय होने के कारण स्थानीय लोगों ने तत्काल उसका पहचान कर दिया| मनकापुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ