अलीम खान
उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने व जनजागरण अभियान का कुशल निर्देशन करते हुए एसपी अमेठी डॉ ख्याति गर्ग ने खुद कमान सम्हाला और जिले के मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज की छात्राओं के साथ सड़क पर मार्च कर रैली निकाला। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी भी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर 5 रैली निकाली व जनता को बच्चा चोरी की अफवाह से दूर रहने को कहा।
एसपी अमेठी ने कहा कि बच्चा चोरी गैंग कहीं भी नहीं है और न ही इसकी कही से कोई पुष्टि हुई है। ये सिर्फ अफवाह है जिस पर जनता जागरूक बने और ऐसे अफवाह फैलाने वालों को डायल 100 पर सूचित करें। कानून को अपने हाथ मे कदापि न ले। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिये तत्पर है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ