शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ के द्वारा जिला कचहरी प्रांगण में स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में स्वाध्याय मंडल का आयोजन परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में शिशिर कुमार शुक्ला एडवोकेट द्वारा प्रतिरक्षा के अधिकार विषय पर अभिवाक प्रस्तुत किया गया | परिषद के अध्यक्ष महेश गुप्ता द्वारा स्वाध्याय मंडल के उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी मुहैया कराते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला गया | परिषद के महामंत्री मनोज सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व समापन करते हुए उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया | अगले तिथि 5 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वाध्याय मंडल के सभी अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अपील की गई | कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह एडवोकेट , अत्री पांडे ,अजय सिंह राजू ,विवेक कुमार ,किरण बाला सिंह, दीनानाथ मिश्रा ,मिनी शुक्ला, अनीश कुमार ,प्रशांत गुप्ता, विनीत शुक्ला ,मृदुल गुप्ता, आशीष गुप्ता ,देवेंद्र त्रिपाठी, विजय यादव ,कमलेश यादव, शिवेश शुक्ल, बृजेश मिश्रा , अभय कुमार ओझा ,अरुण त्रिपाठी , हरि ओम ,शिव शंकर मिश्रा आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ