Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जेल की व्यवस्थाओं में और निखार लायेंगे :विधायक वेद प्रकाश गुप्ता


अमरजीत सिंह 
अयोध्या,। मण्डलीय जेल की सुन्दरता में और निखार आने वाला है। यहां कैदियों से लेकर मुलाकातियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने वाली है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विधायक रामचन्दर यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा के साथ जेल के निरीक्षण के उपरान्त इसकी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होने कैदियों से जेल व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जो संतोषजनक निकला। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जेल में प्रवेश करते समय मुलाकातियों के लिए बना भवन जर्जर स्थिति में मिला। यहां मुलाकातियों हेतु कोई व्यवस्था नहीं थी। इस भवन सहीं किया जायेगा। बैठने लिए कई बेंच लगायी जायेगी। चबूतरे की इण्टरलाकिंग की जायेगी। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अगल शौचालय तथा बाथरुम की भी व्यवस्था की जायेगी। पेय जल की दिक्कत दूर करने के हैण्डपम्प लगाया जायेगा। जिससे दूर दराज से आने वाले मुलाकातियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह सभी काम विधायक निधि के माध्यम से होगा। उन्होने बताया कि जेल के भीतर निरीक्षण के दौरान एक भवन जर्जर स्थिति में मिला। इसको ठीक करने के लिए 8 करोड़ रुपये सरकार से निर्गत कर दिये है। इससे लिए शासन स्तर पर वार्ता की गयी थी। यहां जल्द यहां काम शुरु होगा। कैदी साफ सफाई व भोजन को लेकर संतुष्ट दिखे। कैदियों के लिए बने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और ठीक किया जायेगा। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि कैदियों को मानक के अनुसार भोजन व सुविधाएं मिले इसके लिए जेल प्रशासन को कहा गया है। जेल की नियमावली के अनुसार सभी व्यवस्थाएं लागू होनी होगी। कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिचितों, रिश्तेदारों को भी अपेक्षित सुविधाएं प्रदान की जायेगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पूरा बाजार हरभजन गौड़ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे