Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निधि से बनने वाले अटल मंडपम का सांसद लल्लू सिंह ने किया शिलान्यास


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। इनायतनगर बाजार में सांसद निधि से 38 लाख की लागत से बनने वाले अटल मंडपम बारात घर का शिलान्यास सांसद लल्लू सिंह ने समारोह पूर्वक किया। लोकसभा क्षेत्र का अपने प्रकार का यह पहला बारात घर है। स्थानीय लोगो के द्वारा काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी। 
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विकास की जिस अवधारणा को लेकर हम चले थे आज वह साकार स्वरुप में दिखाई दे रही है। जनता की अपेक्षाओं पर सरकार खरा उतर रही है। जिसकी वजह से जनता में उत्साह नजर आ रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक काम किये है। किसानों, गरीबों व मजदूरों को विकसित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। 
उन्होने बताया कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करके सरकार ने आतंकवाद का समूल नाश कर दिया। आतंकियों व उनके उद्गम स्थल को करारा जवाब दिया है। अलगाववाद का अब खात्मा हो गया। जम्मू कश्मीर अब विकास की मुख्य धारा में सम्मलित होगा। अयोध्या को पयर्टन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। योजनाओं के अस्तित्व में आनें के बाद यहां की सुन्दर तस्वीर का दर्शन विश्व के लोग करेंगे। मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा को अटल मंडपम की सौगात देने के लिए सांसद लल्लू सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, जनार्दन मौर्या, चन्द्रबली सिंह, संजय पाठक, राम सजीवन मिश्रा, देवेन्द्र मणि सल्ले, पवन उपाध्याय, लालचंद चैरसिया, संतोष शुक्ला, राजधरतिवारी, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे