अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के सभी 13 थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आज आयोजित किया गया । बैठक में कुल 32 पत्रावली विचार विमर्श के लिए प्रस्तुत की गई जिनमें से 21 पत्रावलीयों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार 08 सितम्बर को जिले के सभी 13 थानों में परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन हुआ। पुलिस विभाग एवं स्वयंसेवी काउंसलर्स की बैठक में कुल 32 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए जिसमें 21 पत्रावली में सफल निस्तारण संभव हो सका तथा पति पत्नी आपसी गिले-शिकवे को भुलाकर पुनः एक साथ रहने को राजी हुए। बैठक को सफल बनाने में थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी तथा स्वयंसेवी काउंसलर्स का विशेष योगदान रहा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ