गोण्डा । सूचना अधिकार के तहत सूचना मागना तब काफी महगा पड़ा । जब ग्राम प्रतिनिधि ने षड्यंत्र के तहत क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से फर्जी मुकदमा लिखा दिया । अब पुलिस परेशान करने के लिए दिन रात दबिश दे रही है। जबकि जिस पर आरोप लगाया गया है वह लखनऊ मे गणेश पूजन समारोह मे पूजन करवा रहे थे जिसके सभी साक्ष्य उनके पास मौजूद है।
मामला जिले थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पहाड़ापुर का है। वहाँ के रहने वाले मनोज शुक्ला ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को पत्र भेज कर मित्र पुलिस की करतूत को बताया है कि किस तरह पुलिस फर्जी मुकदमे मे फसा कर परेशान कर रही है।
सीएम को भेजे पत्र मे कहा गया है कि बतौर मनोज शुक्ला पचायत चुनाव मे वह प्रधान पद के लिये चुनाव लड़ने की अभी से तैयारी कर रहे थे जो बात विरोधियों को अखर रही थी। उन्होंने पत्र मे यह भी कहा है कि पिछले दिनों सूचना अधिकार के तहत ग्राम निधि से कराये गये कार्यो का विवरण मागा था। जिसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि को हुई तो उसी दिन से षड्यंत्र करने लगे। इसके बाद कटरा थाना प्रभारी से मिलकर फर्जी मुकदमा लिखा दिया । अब पुलिस फर्जी दबाव बनाने के लिए दिनरात दबिश दे रही है जिससे पूरा परिवार परेशान है। वह लोग धमकी भी दे रहे हैं कि सूचना मागना बन्द कर दो नही तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे मे फसा दूगा। जिससे परेशान मनोज शुक्ला ने सीएम से गुहार लगायी है। कि इसके उनके जरिए निष्पक्ष जाच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करायी जाय।
गणेश पूजन छोड़ पड़ा घर लौटना
गोण्डा । कटरा थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर निवासी मनोज शुक्ला पर जब मारपीट करने का आरोप लगाया गया है तब वह लखनऊ मे गणेश पूजन कार्यक्रम मे पूजन अर्चन करवा रहे थे मुकदमा लिख जाने के बाद उन्हें बीच मे ही पूजन अर्चन का कार्यक्रम छोड़ना पड़ा ।
इनसेट
क्या कहती है कटरा पुलिस
कटरा के थाना प्रभारी ने पहले तो किसी भी ऐसी घटना से साफ इन्कार कर दिया। किन्तु उन्हें जब पूरा विवरण बताया गया तो उन्होंने कहा कि मुकदमा लिखा गया है। उन्होंने दबिश के बारे मे बताया कि जाच के लिए पुलिस गई थी पुलिस का मकसद तग करने के लिए कतई नही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ