अमरजीत सिंह
अयोध्या । राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की प्रान्तीय कार्य परिषद की मीटिंग में मुख्यालय लखनऊ में मीटिंग के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत ने प्रांतीय कार्य परिषद अयोध्या जिले में रहने वाले सचिन कुमार सिंह को प्रदेश प्रचारक नियुक्त किया। सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने व जातिमुक्त भारत के उद्देश्य से बनी, इस पार्टी में सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय विधि सलाहकार कमलेश चंद शर्मा,राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्या प्रसाद और अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया कर्मी से बात करते हुए सचिन सिंह जी ने कहा कि इस पद की गरिमा रखते हुए मैं जनता के बीच सदा रहकर जनता की सेवा करूँगा एवं बताया कि पार्टी से जल्द ही अयोध्या क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर अयोध्या क्षेत्र से सभी पदों का वितरण कार्यक्रम में किया जाएगा । बता दे कि सचिन सिह अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र रामनगर धौरहरा के मूल निवासी है जो पार्टी प्रति काफी दिनों से निरन्तर कार्य करते चले आ रहे है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ