शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़: शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में शनिवार को गुरुमत क्विज शो का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सेलेक्सन टेस्ट के लिए सरोज कौर अपनी टीम *आओ बनिए गुरसिख प्यारा* के साथ प्रतापगढ़ पहुँची। कार्यक्रम की शुरुवात में सभी प्रतिभागियों का परिचय लिया। सभी प्रतिभागी अपनी ड्रेस लड़को के लिए सफेद पैंट शर्ट व केसरी पगड़ी एवम लड़कियों के लिए सफेद सलवार कमीज़ व केसरी दुपट्टा जो अनिवार्य था, उसे पहन कर पेन व किल्फ़ पैड लेकर आये। प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में सेलेक्ट होने वाली टीमो को दिल्ली में चड़दी कला टाइम टीवी पर अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा।प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली की टीम को सिरोपा देकर समानित किया। यह आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह गोबिन्द, कुलदीप सिंह शंटी, मनोहर सिंह, ज्ञानी विपिन प्रीत सिंह, सतनाम कौर, भवनजीत, जीत कौर, जगमीत सिंह आदि रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ