Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और एमवी एक्ट की कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी:द्विवेदी


सुनील उपाध्याय
बस्ती, 09 सितम्बर 2019। बिजली दरों में वृद्धि एवं एमवी एक्ट में किये गये बदलाव के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा 7 सितम्बर से चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के क्रम में आज जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर उपरोक्त मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाया गया।

पूर्व उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और एमवी एक्ट में लाये गये भारीभरकम जुर्माने के प्रावधान से जनता नाराज है। इन दोनो फैसलों से केन्द्र व प्रदेश सरकार की तानाशाह प्रवृत्ति का संदेश पूरे देश में गया है, निःसंदेह सरकार को इस फैसले की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होने कहा बेहतर होगा सरकार दोनो मामलों में जनता का दर्द समझे और परिवर्तन कर राहत पहुंचाये वरना परिवर्तन का मन बना चुकी जनता समय आने पर सबक सिखाने में नही चूकेगी। श्री द्विवेदी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेसजनों के अलावा आम जनता ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और करीब 475 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया।

हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में रामजियावन, मो. रफीक खां, विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्र, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, मानिकराम मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, चन्द्रपकाश पाठक, डा. दीपेन्द्र सिंह, साधू पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, अमरबहादुर शुक्ला, सूर्यमणि पाण्डेय, महबूब आलम, मकबूल हसन, शुषमणि उपाध्याय, जगदीश शर्मा, शिवराम सिंह, राना, सेराज अहमद, मुन्ना दुबे आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे