अमरजीत सिंह
अयोध्या : रायपट्टी गृहनाग देव परिसर में आगामी आठ से बारह नवम्बर तक चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा व्यास शान्तिकुंज हरिद्वार से नामित भारत प्रसाद शुक्ल होंगे। महायज्ञ की तौयरियों को लेकर मंदिर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम संचालक गिरजा शंकर पांडे ने बताया की गायत्री परिवार अपने मिशन हम बदलेंगे युग बदलेगा पर कार्य कर रहा है सभी लोगों को अपने को बदलने की आवश्यकता है। स्वयं के बदलने से ही युग बदलेगा और नए युग का निर्माण होगा। श्री पांडे ने बताया कि अक्टूबर माह में क्षेत्र के 52 गांव में गोष्ठी के माध्यम से जन जागरण कर यज्ञ का प्रचार प्रसार किया जाएगा। गोष्ठी में अनेकों दानदाताओं ने अपनी तरफ से यज्ञ में किए जाने वाले सहयोग के बारे में व्यवस्थापक को अवगत कराया।
योग्य को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु गोष्ठी में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए विभागों का बंटवारा भी किया गया। प्रचार -प्रसार हेतु सतीश सिंह, मीडिया प्रभार रमा निवास पांडेय, कलश यात्रा प्रभार अहिबरन सिंह, भोजनालय प्रभार ओमध्वज सिंह, टेन्ट लाईट साउंड प्रभार राम चन्द्र तिवारी, सुरक्षा का दायित्व राकेश सिंह को दिया गया । गोष्ठी में प्रधानाचार्य कौशल किशोर शुक्ला ,वंशीधर द्विवेदी ,पूर्व प्रधानाचार्य बीके सिंह, जे बी सिंह, अरविंद पांडे सुशील कुमार शुक्ला प्रमोद पांडे , कृष्ण कुमार शुक्ल, , सुरेश मिश्र, अरविन्द पाण्डेय ,पूर्व प्रमुख पवन सिंह, रन बहादुर सिंह आदि शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ