सुनील उपाध्याय
बस्ती। गाइड प्रशिक्षण से छात्राओं को जीवन में कठिन परिस्थियों में भी बेहतर ढंग से जीवन जीने की सीख मिलती है। विषम परिस्थिति के दौरान बिना घर, विस्तर, बर्तन के भोजन बनाने व रहने के लिए मिलने वाली ट्रेनिंग जीवन के हर मोड़ पर काम आती है।
यह बातें उत्तर प्रदेश स्काउट-गाइड जिला संस्था के जिला सचिव डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कही। वह श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती में आयोजित तीन दिवस गाइड शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि श्री सिंह का विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रगति यादव ने स्वागत किया।
शिविर में छात्राओं के बनाए टेंट, तंबू निर्माण, गजट, पायल रिंग, बिना बर्तन के भोजन, गांठ बंधन, बीपी सिक्स के व्यायाम आदि का प्रदर्शन किया गया। जिसका अतिथियों ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ला,प्रशिक्षण में सहयोग ट्रेंनिग कौंसलर अबू अनस मेकरानी, शीबा इदरीशी ने किया।
जिला ट्रेंनिग कमिश्नर डॉ. कुलदीप सिंह ने शिविर की भ्रमण कर गुणवत्ता का आंकलन किया। विद्यालय गाइड कैप्टन अनीता पांडेय ने अतिथियों व अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ