अवधेश तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध पर नियंत्रण करने के प्रयासों के बावजूद भी अपराधियों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रह गया है । ताजा मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के खलवा मोहल्ले में आज शाम भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक पर उसी मोहल्ले के तीन युवकों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया । हमले में पीड़ित के गला के ठीक नीचे चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई गई है । पीड़ित को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खलवा में हुए इस प्राणघातक हमले के पीछे एक माह पूर्व दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा मोहल्ले की एक दलित लड़की को अगवा कर भगा ले जाने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस द्वारा कराई गई कार्रवाई बताया जा रहा है बताया जा रहा है । कि गधी लड़की को भगा ले जाने वाला युवक तथा उसके परिवार वाले अपराधी किस्म लोग हैं और इनका पेेेेशा स्मगलिंग तथा अफीम के बिक्री करना है । इन लोगों द्वारा लड़की को वापस न लाने के लिए भी काफी प्रयास किया गया था परंतु हिंदू संगठनों तथा मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन ने लड़की को बरामद कर लिया था । हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई नहीं दिखाई थी जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि पुलिस के लचीली कार्यशैली का ही नतीजा है कि आज दिनदहाड़े पीड़ित लड़की के भाई पर जानलेवा हमला किया गया । पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 3 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना ली गई है और शीघ्र गिरफ्तारी भी की जाएगी ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ