आलोक बर्नवाल
मेंहदावल, सन्तकबीरनगर। केंद्र सरकार द्वारा अब लोगो के फिटनेस के लिए जहां जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है। जिसमे लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी काफी सतर्क रहना होगा। जिसमें विद्यालय स्तर से बच्चो में खेल के प्रति आकर्षण उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे बचपन से खेलो में बच्चो की रुचि बनी रहे और पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी आगे रहे। इसीकड़ी में सोमवार को सेमरियावा ब्लॉक के मुड़ाडीहा बेग स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयो का जनपद स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 2019 का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य मुनीर आलम द्वारा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश में सरकार द्वारा खेलो का बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। जिससे बच्चो में पढ़ाई के साथ खेलो के प्रति रुचि बनी रहे। खेल भी आज के जीवन काल मे एक अंग है जो लोगो के शरीर को फिट रखती है। जिससे एक स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है। इस तरह से अनेको बातो को बताया गया। इस खेल में जनपद के मेंहदावल का जगद्गुरु इंटर कॉलेज, वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज, ए0एच0 एग्री इंटर कॉलेज एवं नेशनल इंटर कॉलेज मुड़ाडीहा बेग की टीम शामिल रही। जिसमे विजेता वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज की टीम रही। जबकि उपविजेता नेशनल इंटर कॉलेज मुड़ाडीहा बेग की रही। जिसमें मुख्यातिथि द्वारा दोनो टीमो को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता का समापन मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के मो0यूनुस द्वारा किया गया। इस अवसर पर फजले हक़, मो0 ओबैद, मो0 नदीम, तौफीक अहमद, नौशाद अहमद, मो0 इमरान, मो0 शाहिद, मो0रजा आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ