Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

द्वारका मधु-विहार के नाले मे एक महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके मे फैली-सनसनी


अनीता गुलेरिया
दिल्ली : आज दोपहर बारह बजे के करीब एक राहगीर की नाले मे पानी के अंदर पड़ी महिला की लाश पर नजर पड़ते ही,उसके द्वारा पुलिस को सूचित करते ही,मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से नाले मे पडी महिला की लाश को बाहर निकाला । आला-अधिकारी अनुसार मृत-महिला की उम्र (25) से (30) साल के करीब बताई गई है । पुलिस द्वारा इलाके के इलावा,आस-पास मे की गई पूछताछ दौरान इस मृत महिला की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है,संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश तीन-चार दिन पहले की लग रही है, पानी में पडे होने की वजह से लाश के बुरी तरह सड़ने से,उस में बदबू फैल चुकी है । डाबड़ी -पुलिस ने मामला दर्ज करने के उपरांत महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए,लाश की शिनाख्त ना होने की वजह से दीनदयाल अस्पताल के मोर्चरी खाने में रखवा दिया है,डाबडी-पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन करने में जुटी है । 
इस घटना से इलाके के लोगों मे सनसनी-फैल चुकी है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे