सुनील उपाध्याय
बस्तीः जिलाधिकारी को सौंपे अपने प्रार्थना पत्र में समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने शासन प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में दो दो टोल के बाद भी जहां प्रमुख चौरहों पर अण्डरपास न होने से लोगों को जान हथेली फर लेकर सडक क्रास करना पडता हैं वहीं अनेक जनान्दोलनों के बाद भी आज तक अमहटपुल से यातायात बहाल नही हुआ।
छात्र छात्राओं को बिना नाविक के खुद नाव चलाकर आना जाना पडता है। बाढ प्रभावित क्षेत्रों में समस्या के स्थाई समाधान हेतु बांध व ठोकर निर्माण हेतु आश्वासन चार साल से मिल रहा है पर काम शून्य है। जिले में जहां संचारी रोग नियंत्रण हेतु जागरूकता चलाया जा रहा है वहीं मच्छर जनित रोगों के रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्र में दशकों से दवा का छिडकाव नहीं हो रहा है जिसके सन्दर्भ में कई बार धरना प्रदर्शन ज्ञापन व पत्राचार हो चुका है। किन्तु कोई ठोस पहल नहीं हुआ।
उन्होने कहा कि यदि प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान देते हुए शीघ्र ठोस पहल नहीं हुई तो आगामी 19 सितम्बर से हम समस्या निराकरण न होने तक डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगें। हम जनहित में जान दे सकते हैं पर वादा खिलाफी मंजूर नहीं है। इस मौके पर श्री पाण्डेय के अलावां अखिलेश मिश्र, मयंक मिश्र, अम्ब्रीश मिश्र, विवेक पाणेय. अतुल पाण्डेय, मोनू वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, चन्द्रप्रकाश तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, रामधीरज चौधरी, रमेश चौधरी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ