ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। नवाचार के क्रम में आज मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा के छात्र बलराम कश्यप ने रॉकेट का क्रियाशील मॉडल बनाया। छात्र द्वारा बताया गया कि इसको बनाने के लिए आसानी से उपलब्ध स्प्राइट की बोतल, साइकिल के ट्यूब की छुच्छी व उसके ढक्कन की आवश्यकता पड़ती है।
बोतल के ढक्कन में एक ऐसा छेद करते हैं जिसमें छुच्छी ठीक से बैठ जाये। अब बोतल को खोलकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसका मुंह ढक्कन से कसकर बन्द कर देते हैं। ढक्कन बन्द करने के बाद पम्प द्वारा हवा डाल कर छुच्छी के मुंह को भी ढक्कन से बन्द कर देते हैं। अब राकेट उड़ने के लिए तैयार है। जैसे ही हम बोतल का मुंह नीचे करके उसका ढक्कन खोलते हैं, वैसे हवा के साथ-साथ पानी भी तेजी से बोतल से बाहर निकलता है। जितनी ही तेजी से हवा बाहर निकलती है, उतनी ही रफ्तार से बोतल आगे को बढ़ता है। यह ठीक राकेट की क्रिया विधि पर कार्य करता है।
छात्र से जब पूछा गया कि इसको बनाने का आइडिया कहांं से मिला? तो छात्र द्वारा बताया गया कि इसको बनाने के बारे में बलजीत सिंह कनौजिया सर द्वारा बताया गया था। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ ही प्रमोद सर, बलजीत व अमरजीत उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ