शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | मां उषा देवी महाविद्यालय में पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य विद्यालय के प्रिंसिपल हेमंत मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण में ''वृक्षारोपण अभियान'' कार्यक्रम के तहत बुधवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य हेमंत मिश्रा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं,आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो सुअवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है।वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं इसीलिए इनकी देखभाल और रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। वृक्ष लगाने से मन में जो आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती।इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के वृक्ष लगाये गए। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मनीष, कुलदीप , व अंकित पांडेय आदि छात्र व छात्राएं मौजूद रहे |


Nice one
जवाब देंहटाएं