निरीक्षण कर अधिकारियों ने दिया समस्या हल का आश्वासन
वासुदेव यादव
अयोध्या। रामघाट चौराहे के पूरब मानस भवन के बगल से खाले पुरवा जाने वाले मार्ग में जलापूर्ति हेतु डाली गई पाइपलाइन में हुए वाटर लीकेज तथा धीमी गति से घरों में जलापूर्ति होने के मामलों की जांच करने के लिए अधिशासी अभियंता जलकल अनूप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जल निगम के अवर अभियंता श्री शाहिद अली एवं अवर अभियंता श्री अशोक कुमार प्रियदर्शी तथा नगर निगम अयोध्या के जलकल अभियंता श्री सत्येश कुमार सिंह ने मौके का संयुक्त निरीक्षण किया और समस्याओं का निराकरण शीघ्रति शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख समाजसेवी एवं भाकपा जिला सहायक सचिव एसएन बागी (पत्रकार) , अनूप श्रीवास्तव (पत्रकार) ,खेत मजदूर यूनियन के नेता का,अखिलेश चतुर्वेदी, राम सुमेर यादव एडवोकेट गौरीशंकर लाल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अभियंताओं की टीम ने लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्रति शीघ्र समस्याओं का स्थाई समाधान कराने का आश्वासन दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ