अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी । सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा एवं स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा संवेदनशीलता उत्पन्न करके अपनी जीवनशैली में अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
जिला मुख्यालय के तुलसी पार्क मोहल्ले में स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर ,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आंखों की जांच तथा ऑपरेशन ,कैंप ,अस्पतालों, वृद्धा आश्रम, अनाथालयों एवं समाज के अन्य जरूरतमंद केंद्र पर जाकर जरूरतमंदों मरीजों को सामग्री उपलब्ध कराना है । शैक्षिक संस्थाओं से सहयोग एवं सह भागिता लेते हुए प्रत्येक मंडल पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा का कार्य करना है। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि पर्यावरण एवं मानवीय संवेदनाओ से जुड़े हुए जल संरक्षण एवं संवर्द्धन एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक वस्तुओं की समाप्ति होनी चाहिए । स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत को लेकर प्रोत्साहन अभियान चलाए जाने के लिए महाविद्यालय विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों के बीच अध्यापकों विद्यार्थियों कर्मचारियों को इन विषयों पर शपथ दिलाए जाने की आवश्यकता है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि सभी ब्लाकों में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम तय करके मरीजों का परीक्षण कराया जाना है । उन्होंने पर्यावरण एवं मानवीय संवेदना पर आधारित प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों पर बल दिया । बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिला महामंत्री जगदंबा सोनकर, अजय सिंह पिंकू ,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी ,विष्णु देव गुप्ता, अरुण प्रकाश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव ,विजय सिंह ,बृजेंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, रणविजय सिंह व पंकज सिंह सहित विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ