मनकापुर गोंडा: रविवार तड़के मनकापुर उतरौला मार्ग पर अज्ञात कारणों से चलते ट्रक में आग लगने से ट्रक जलकर खाक हो गया | ट्रक को जलने से बचाव करने के दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया | घटना की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने घायल ट्रक चालक को मनकापुर सीएचसी पहुंचाया | जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल ट्रक चालक को जिला मुख्यालय रिफर कर दिया | वही ट्रक में आग लगने की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया| लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था| मामले में ट्रक मालिक ने मनकापुर पुलिस को इत्तेफाकन आग लगने की तहरीर देते हुए | घटना में किसी के दोषी ना होने की बात लिखी है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के दर्शन नगर के पाराखाना गांव निवासी ट्रक मालिक दीपक कुमार यादव पुत्र सरजू यादव ने मनकापुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कहा है कि उनका ट्रक फैजाबाद से मनकापुर चीनी मिल में चीनी लोड करने के लिए जा रहा था कि रास्ते में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास तड़के 3:00 बजे गाड़ी में अचानक आग लग जाने से गाड़ी पूरी तरह से जल गई है | गाड़ी को चला रहे चालक राहुल यादव (25वर्ष) पुत्र शालिग्राम निवासी गौहनिया पोस्ट बंधनपुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या भी झुलस गया है | यह घटना इत्तेफाक से हुआ है इसमें किसी का कोई दोष नहीं है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ