दुर्गा सिंह पटेल
गोण्डा।केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन के तमाम दावे झूठे साबित हो रहे हैं । खासकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग व ड्रग विभाग की सुस्ती से अवैध मेडिकल व झोलाछाप डॉक्टरों का व्यवसाय दिनों दिन फल-फूल रहा है। ऐसे कथित चिकित्सक अल्पशिक्षा के बाद भी भोले भाले लोगों का इलाज कर मोटी रकम वसूल रहे हैं। आलम यह है कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की गई शिकायत को भी ड्रग इंस्पेक्टर गोण्डा गंभीरता से नहीं लेते ।क्षेत्र में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आठवीं की फेल मार्क शीट के दम पर कई सालों से दवाखाना चला रहा है। ऐसे अनट्रेंड लोगों के इलाज से कभी कभार लोगों की जान तक चली जाती है | मगर शैक्षिक रूप से पिछड़े सीधे साधे ग्रामीण मौत को नियति का खेल मानकर सब्र कर लेते हैं ।जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी अवैध मेडिकल स्टोर धड़ल्ले से बिना डिग्री के ही चला रहे हैं।ये लोग लोगों का इलाज कर रहे हैं। इन कथित चिकित्सकों के इलाज से कई मरीजों की मौतें भी हो चुकी हैं। झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही के नाम पर ड्रग विभाग के हाथ खाली हैं । इन पर नकेल कसने की ड्रग इंस्पेक्टर के पास ना तो कोई ठोस योजना है और ना ही इच्छाशक्ति । फिर भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव गाँव तक पहुँचाने के दावे किए जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ