Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रसपा लोहिया ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष अबरार जहानिया ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया है |पार्टी का विस्तार करते हुए रूद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष ,फूलचंद यादव को प्रमुख सचिव ,शमशाद अहमद को महासचिव ,बृजेश प्रताप सिंह को महासचिव ,गंगा प्रसाद यादव महासचिव ,अनूप कुमार ओझा महासचिव ,संतोष कुमार सिंह लाल साहब मीडिया प्रभारी सहित 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया | इसी के साथ ही यूथ को मजबूत बनाने के लिए और युवाओं को जोड़ने के लिए प्रगतिशील समाजवादी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के  युवजन का जिला अध्यक्ष बहुचरा के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह के पुत्र विशाल  सिंह को मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त किया है कि पार्टी की नीतियों के तहत कार्य करते हुए युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे |इसी के साथ आगामी 18 सितंबर को व्याप्त भ्रष्टाचार व  महंगाई के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा आयोजित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया |  नवनियुक्त  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के युवजन अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि  पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास कर  मुझे जिम्मेदारियां दिया है ,उसे शत प्रतिशत निभाते हुए पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करने से पीछे नहीं हटुगा |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे