अखिलेश्वर तिवारी
परामर्श केंद्र पर 25 मामलों का हुआ सफल निस्तारण
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के सभी स्थानों पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देश के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया । परामर्श केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी तथा स्वयंसेवी काउंसलर्स के सहयोग से 25 दांपत्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने को राजी हुए।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के 14 थानों में परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन हुआ। परामर्श केंद्रों पर पुलिस विभाग एवं स्वयंसेवी काउंसलर्स की बैठक में कुल 45 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए जिसमें 25 पत्रावली में सफल निस्तारण संभव हो सका । प्रशिक्षित महिला आरक्षी तथा स्वयंसेवी काउंसलर के प्रयास से आपसी सुलह समझौते के आधार पर 25 पति-पत्नी आपसी गिले-शिकवे को भुलाकर पुनः एक साथ रहने को राजी हुए। बैठक को सफल बनाने में थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी तथा स्वयंसेवी काउंसलर्स का विशेष योगदान रहा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ