संवाददाता
खरगूपुर, गोण्डा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी की अगुवाई में मरीजों को फल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस दौरान सीएचसी परिसर में स्वच्छता को लेकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गयी। इस मौके पर महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि सेवा ही धर्म है। सभी को अपने आस पास स्वच्छता अपनाना चाहिये, जिससे वह स्वस्थ्य हो समाज व राष्ट्र स्वच्छ हो। सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीपी तिवारी, रवीन्द्र कश्यप, डॉ. दिनेश तिवारी, पदुमनाथ शुक्ल, राजेश सोनी, मयंक तिवारी, रुचि वर्मा, दिलीप तिवारी, साधू मिश्र, धनीराम जायसवाल, राजा सोनी, सुरेश मिश्र, सूरज देवराज, टिंकू तिवारी, संजीव गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ