Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी ने खरगूपुर थानाध्यक्ष की थपथपाई पीठ, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित






ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक आर. के. नय्यर जहां मातहतों द्वारा बरती जा रही लापरवाहियों और निरंकुशता पर उन्हें फटकार लगाते हैं तथा सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई भी करते हैं, वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका हौंसला भी बढ़ाते हैं। एसपी ने खरगूूूपुर क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक पौराणिक पृथ्वीनाथ मन्दिर पर आयोजित होने वाले भव्य कजरीतीज मेले को पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी, परिश्रम एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वहां के थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
     उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर पर एक व दो सितंबर को कजरीतीज के अवसर पर विशाल मेला व जलाभिषेक कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब दस लाख से अधिक काँवरियों व अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उक्त कार्यक्रम बिना किसी अवरोध व किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में थानाध्यक्ष श्री तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मन्दिर तक पहुंचने के लिए अलग अलग मार्गों पर बेहतर बैरियर के साथ मन्दिर परिसर में बैरीकेटिंग की भी व्यवस्था की थी,  जिसकी सराहना गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच जिलों से यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं व क्षेत्रीय जनता ने भी की थी। कार्यों एवं कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पित भाव से बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने खरगूपुर थानाध्यक्ष श्री तिवारी की पीठ थपथपाई तथा उनके कार्यों और व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
      पुलिस कप्तान के हाथों सम्मान पाकर थानाध्यक्ष संतोष तिवारी की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने कहा कि यह क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से निश्चित रूप से हौंसला बढ़ा है और खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे