अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर तथा गोंडा मैं स्थापित सत साईं सेवा संगठन द्वारा संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन कैंप गोंडा के जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया । बलरामपुर के संगठन प्रभारी जय प्रकाश सिंह एडवोकेट ने बताया ही रक्तदान महादान है और रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचा सकते हैं। एक व्यक्ति के द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं । इसलिए जरूरी है कि रक्तदान हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए । उन्होंने सभी से अपील किया कि रक्तदान करने के लिए सभी लोग आ जाएं और रक्तदान जरूर करें। उन्होंने बताया कि संगठन के तमाम पदाधिकारियों सदस्यों ने रक्तदान में हिस्सा लिया जिनमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर शामिल हुई ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ