Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर मे डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का किया गया परीक्षण


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर हरैया सतघरवा ।। जनपद बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के बाबा जयगुरुदेव आश्रम मदरहवा गांव मे उज्जवला सेवा संस्थान द्वारा निश्शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर गरीब परिवार के नेत्र रोगियों को चश्मा व दवाओ का वितरण कराया गया ।  शिविर के दौरान डेढ़ सौ से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार दवा तथा चश्मा उपलब्ध कराया गया । 

                    जानकारी के अनुसार  शिविर में मरीजों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओ को चूल्हा चौका से बाहर निकल समाज की सेवा करना चाहिए । शिविर में नेत्र परीक्षण शिविर में ड़ाक्टर मनीष तिवारी व ड़ाक्टर हरीश तिवारी ने 150 मरीजों के  आंखो की जांच कर निश्शुल्क चश्मे का वितरण किया । जिला अध्यक्ष बाबा जयगुरुदेव आश्रम के गुरुदास वर्मा ने शाकाहारी भोजन करने का सुझाव दिया । शिविर में आये मरीजों का निश्शुल्क चश्मा पाकर खुशी का ठिकाना न रहा  । शिविर में लाभान्वित होने के बाद सोना , सरिता, बड़का सहित कई मरीजों ने कहा कि भाजपा  जिला महिला अध्यक्ष मंजू तिवारी गरीबों की मसीहा बन कर कार्य करने लगी है जिनके बदौलत हम लोगों को चश्मा मिला है । अब हम मरीजों को साफ दिखाई पड़ रहा है । मंजू तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही संत बाबा जयगुरुदेव आश्रम में पेयजल के लिए  हैड़पंप व बिजली लगाने का कार्य किया जाएगा । इस अवसर पर बंदना पासवान,  ओपी तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे