ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में भाजपा नगर मंडल द्वारा रक्तदान महादान आयोजन को एक साप्ताहिक पर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान कैम्प में भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा एवं गोण्डा सांसद कीर्तवर्धन सिंह ने स्वयं रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जिंदा रहने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी खून को अभी तक नहीं बनाया जा सका है। ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल ब्लड डोनेट के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए इस रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने इस अवसर पर अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए रक्त दाताओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रकरदान करने पर विभिन्न रोगों जैसे – एचआईवी, हैपेटाइटिस-बी, हैपेटाइटिस-सी, दुर्घटना के कारण होने वाली सर्जरी, कैंसर आदि के उपचार में खून की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। बिना किसी आर्थिक लाभ के रक्तदान करने के लिए आगे आने से कई मासूम लोगों की जान बच सकती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने कहा कि एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में औसतन 10 यूनिट रक्त होता है, जिसमें से व्यक्ति एक यूनिट ब्लड डोनेट कर सकता है, लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से व्यक्ति ब्लड डोनेट करने से डरता है या हिचकिचाता है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार केवल दो प्रतिशत और अधिक रक्तदाताओं का ब्लड डोनेट के लिए आगे आने से कई लोगों की जान को बचाया जा सकता है। लेकिन खून देने के फायदे के बारे में जानकारी न होने से व्यक्ति ब्लड डोनेट करना नहीं चाहता है। साथ ही व्यक्ति के मन में ब्लड डोनेशन से जुड़े कई भ्रम भी होते हैं। इस वजह से लोग रक्तदान नहीं करते, पर शायद आप यह नहीं जानते हैं कि आप के द्वारा जो ब्लड डोनेशन किया जाता है, वह किसी को जीवनदान देता है। इसके साथ ही इससे आप भी स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रक्त चार प्रकार के तत्वों से बनता है। इसमें रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा हैं। जब कोई व्यक्ति ब्लड डोनेशन करता है, तो दो से तीन दिनों के भीतर उसके शरीर में प्लाज्मा का दोबारा निर्माण हो जाता है, जबकि रेड ब्लड सेल्स को बनने में एक से दो महीने लग सकते हैं। इस तरह कोई व्यक्ति तीन महीने बाद दोबारा रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आप की वजह से किसी को जीवनदान मिलता है तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के इस आयोजन को देखकर हम सभी लोगों ने यह फैसला किया है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम प्रतिवर्ष रक्तदान का कार्यक्रम रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन युवा नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरकिशोर बमबम, महेंद्र सिंह, संदीप पांडे, महेश नारायण तिवारी, के.के. श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, राजेश राय चंदानी, आशीष त्रिपाठी, फैज रजा सिद्दीकी, पवन श्रीवास्तव, राघवेंद्र ओझा, शशांक मिश्रा, अविनाश जायसवाल, मनीष द्विवेदी, संतोष सिंह, दिनेश कश्यप, प्रेम कृष्ण, दिनेश प्रजापति, प्रदीप सिंह, दिनेश निषाद आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ