वासुदेव यादव
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या आशीष तिवारी द्वारा सोमवार को सुबह कोतवाली अयोध्या का निरीक्षण कर थाने की सुविधाओं व कार्यों के बारे में जायजा लिया। औचक निरीक्षण कर कार्यालय के रजिस्टरों को चेक किया गया, खामियां मिलने पर सुधारने के लिए कहा तत्काल आदेश दिया गया।
एसएसपी द्वारा थाना को0 अयोध्या का निरीक्षण किया गया जहाँ महोदय द्वारा कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों- थाना समाधान दिवस रजिस्टर , महिला हेल्पडेस्क, सन्तरी पहरा को चेक किया गया। कार्यालय में कार्यालय मुंशी मौजूद तथा सतर्क मिले। प्र0नि0 को0 अयोध्या व दिवसाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
तत्पश्चात उनके द्वारा थाना परिसर व कम्प्यूटर कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय एवं आवास आदि का निरीक्षण किया गया जहाँ नोटिस बोर्ड पर साप्ताहिक अभियान अंकित न देखकर महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त किया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। सभी कार्यालयों में पेन्टिंग कार्य कराया जा रहा है जिस पर महोदय द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया। गाडियों की संख्या अधिक होने पर निस्तारित योग्य वाहनो को जल्द निस्तारित करने को निर्देशित किया। बाथरूम किचन मेस इत्यादि में टाइल्स लगवाने तथा साफ.सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ पीआरओ विनोद बाबू मिश्र, अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय आदि अन्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ