Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । वार्ड नं. 5 पिकौरा शिवगुलाम के नागरिकों ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल के नेतृत्व में मालवीय रोड पर पुलिया के निकट नगर पालिका की जमीन  लगभग 54 फिट नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी सदर और सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि राजपती देवी पत्नी हरभजन द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाय। उप जिलाधिकारी सदर ने इस सम्बन्ध में लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने और उसके बाद अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपते हुये आशीष शुक्ल ने बताया कि राजपती देवी ने मालवीय रोड के नगर पालिका के नाले की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण आये दिन मालवीय मार्ग, पचपेडिया मार्ग पर जाम लग जाता है। बताया कि उक्त अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये नगर पालिका परिषद के बोर्ड में भी प्रस्ताव किया जा चुका है किन्तु अवैध अतिक्रमण पूर्ववत बना हुआ है।
उप जिलाधिकारी सदर और सीआरओ को ज्ञापन सौंपते समय हेमन्त मिश्र,जे.के. शाही,  रमेश पाल, सुनील गिरी, बलिहारीराम प्रजापति, , आनन्द उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, अविनाश शुक्ल, अखिलेश कुमार के साथ ही पिकौरा शिवगुलाम के अनेक नागरिक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे