शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर को सांसद संगम लाल गुप्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता व प्रदेश मंत्री शंकर गिरी की उपस्थिति में जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएगे | तत्पश्चात फल वितरण, एवं रक्तदान किया जाएगा । इसी के साथ प्रधानमंत्री के जीवनी पर तीन बजे से दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन तुलसी सदन हादी हाल में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी, सांसद संगम लाल गुप्ता,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र करेंगे ।इस अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचायें का अनुरोध किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ