शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में पशुधन प्रसार अधिकारियों, फार्मासिस्ट, ड्रेसर एवं पैरावेटस आदि का राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत पशुओं की प्रजनन क्षमता में वृद्धि के लिये जनपद स्तरीय उन्नत प्रजनन क्षमता हेतु बेहतर कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसके नोडल अधिकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डा0 एन0सी0 वर्मा, मास्टर ट्रेनर डा0 अरविन्द मोहन वर्मा तथा अन्य डा0 रत्नेश तिवारी, डा0 शिव कुमार शुक्ला, डा0 अशोक वर्मा, डा0 राजेश कुमार आदि प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे तथा 30 प्रशिक्षणार्थी सभी तहसील से (पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मेसिस्ट, चतुर्थ श्रेणी, एवं पैरावेट) प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ