Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करदा ग्राम प्रधान के निधन से शोक


डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत करदा के ग्राम प्रधान व दशकों तक पत्रकार रहे अतीउल्ला की गुरुवार सुबह हृदयाघात के चलते मृत्यु हो गई।उनका अंतिम संस्कार शाम को गांव के कब्रिस्तान में किया गया।
ग्राम प्रधान अतीउल्ला(73) करदा के दो बार प्रधान रहे।जबकि उनकी पत्नी खूला चौधरी भी दो बार प्रधान रहीं, जिन्हें ग्राम की स्वच्छता को लेकर तत्कालीन राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा पुरस्कृत किया गया था।अतीउल्ला तीन बार वजीरगंज ब्लाक के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख व फैजाबाद से प्रकाशित एक दैनिक समाचारपत्र के दशकों तक वजीरगंज के संवाददाता भी रहे।अतीउल्ला वर्ष 1967 में सोशलिस्ट आंदोलन के दौरान नजरबन्द किए गये व 1975 में आपातकाल के समय भूमिगत रहे।उनमें सर्वधर्म सद्भाव कूट-कूट कर भरा था।वे सभी धर्मों के धार्मिक कार्यक्रमों में शरीक होते थे।लगातार बारिश के बावजूद उनके निवास पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे