Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अभियान के दूसरे दिन मोतीगंज पुलिस ने 60 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार




ए. आर. उस्मानी 
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक व उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन मेें मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दो महिलाओं को लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
    उक्त जानकारी देते हुए मोतीगंज के प्रभारी निरीक्षक आर. पी. सोनकर ने बताया कि उच्चाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के आदेश पर टीम गठित करके क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया, जिसके दौरान इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार की गयी महिलाओं में रीता पत्नी सुभाष बरवार निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज व मंगला देवी पत्नी गंगाराम बरवार निवासी ग्राम मतवरिया थाना मोतीगंज शामिल हैं।
   कच्ची शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान की टीम का नेतृत्व थाने के प्रभारी निरीक्षक श्री सोनकर कर रहे थे। उनके अलावा इस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार गंगवार, उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विशाल चौहान, कांस्टेबल राम सिंह, महिला कांस्टेबल शिखा चौधरी व महिला कांस्टेबल मीना यादव शामिल रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे