Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली  की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक बैठक जनपदीय अधिकारियों के साथ संपन्न की गई। 

                         जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने नियमित टीकाकरण, इन्सटियूशनल डिलीवरी, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना, आशा भुगतान, जननी सुरक्षा योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। सीडीओ ने वेक्टर जनित रोगो के रोकथाम पर चलाये जा रहे कार्यक्रम पर सघन निगरानी किये जाने का निर्देश सीएमओ को दिया। सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की व डीपीआरओ को समस्त गांवों में साफ-सफाई का निर्देश दिया। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा की। पीओ डूडा को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। एक्सटेन्सन आवास योजना में लाभार्थियों के चयन में निर्देश पीओ डूडा को दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा 14 नबम्बर को जनपद में 351 जोड़ियों की शादी करायी जायेगी। सीडीओ ने निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन की समीक्षा की। संबन्धित अधिकारियों को पेंशन धनराशि समय से लाभार्थियों के  खाते में दिये जाने का निर्देश दिया। सीडीओ द्वारा छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, गन्ना भुगतान आदि योजनाओं की समीक्षा की गई व संबन्धित अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बीएसए ने बताया कि 75 प्रतिशत निःशुल्क यूनीफार्म वितरण किया जा चुका है। सीडीओ ने एक सप्ताह के अन्दर शतप्रतिशत यूनीफार्म वितरण किये जाने का निर्देश दिया। छात्रों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा भी की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आईसीडीएस विभाग द्वारा चलाये जा रहे पोषण माह की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोसंरक्षण केन्द्रों, खाद्य सुरक्षा योजना, खाद्यान्न वितरण की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना की समीक्षा की। समग्र ग्राम योजना में 13 राजस्व ग्रामों को समस्त योजनाओं से संतृप्त किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबन्धित विभागों के अधिकारियों को इन ग्रामों को योजनाओं से संतृप्त किये जाने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार को उर्वरकों में पर्याप्त डिमाण्ड किये जाने का निर्देश दिया। कहा कि जनपद में किसानों का उर्वरक की खरीद के लिये दिक्कत न हो। सीडीओं ने समस्त विभागों के अधिकारियों को ई-टेण्डरिंग किये जाने का निर्देश दिया व इसकी सूचना एनआईसी को दिये जाने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओं डा0 घनश्याम सिंह, पीडी अनिल कुमार, डीएसटीओ, डीआईओएस महेन्द्र कुमार कनौजिया, बीएसए हरिहर प्रसाद, डीपीआरओ नरेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार, उप निदेशक कृषि, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे