Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

2 सितम्बर से 6 से 18 वयवर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जायेगा।


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।।  जनपद बलरामपुर में समग्र शिक्षा अभियान योजना अन्तर्गत समेकित शिक्षा में 6 से 18 वयवर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कैम्प में नेत्र संबन्धी, हाथ पैर में दिक्कत, दिमाग संबन्धित समस्या हेतु दिव्यांग बच्चों की जांच कराते हुए उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा उपकरण संबन्धी जानकारी दी जायेगी।

                     जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान योजनान्र्गत समेकित शिक्षा में 6 से 18 वयवर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कैम्प में नेत्र संबन्धी, हाथ पैर  में दिक्कत, दिमाग संबन्धित समस्या हेतु दिव्यांग बच्चों की  जांच कराते हुए उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र  तथा उपकरण संबन्धी जानकारी दी जायेगी। इस कार्य हेतु मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर द्वारा निर्देशित किया गया है कि कैम्प संचालन के 01 सप्ताह पूर्व, कैम्प के एक दिन पहले तथा एक दिन बाद कैम्प की प्रगति की सूचना  का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।  उन्होंने बताया कि विकास खण्डों में भी कैम्प का आयोजन किया जायेगा । वि0ख0 उतरौला में 12 सितम्बर को, वि0ख0 रेहरा बाजार 13 सितम्बर, तहसील बलरामपुर के डायट छात्रावास में 17 सितम्बर, तुलसीपुर तहसील के बसंतलाल इण्टर कालेज मे 19 सितम्बर और वि0ख0 गैंसड़ी मे 25 सितम्बर को ब्लाक संसाधन केन्द्र, गैसड़ी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को लाभ दिया जायेगा। बीएसए ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाये गये कैम्प का लाभ लेने के लिए बच्चे दिव्यांगता प्रदर्शित दो फोटो अपने साथ लायेंगें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे