Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना समाधान दिवस पर महुली थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याए


■ समाधान दिवसकी समाप्ति पर महुली थाने का किया औचक निरीक्षण

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। आज शनिवार को जनपद के समस्त थानो पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया , जिसमे डीएम रवीश कुमार गुप्ता व एसपु ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से थाना महुली पर फरियादियों की समस्यायें सुनकर उनका त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया तथा इस अवसर पर इनके द्वारा बताया गया कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता परक व समयसीमा के भीतर कराया जाए ।
       तत्पश्चात डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रुप से थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का सघन मुआयना व सीसीटीएनएस कार्यालय में आनलाइन जीडी, दर्ज एफआईआर के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी, तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ सफाई सहित प्रभारी निरीक्षक कक्ष, भोजनालय, आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक महुली को निर्देशित किया गया।
          तत्पश्चात एसपी द्वारा आगामी त्यौहारों मोहर्रम, नवदुर्गा पूजा(दशहरा)  के दृष्टिगत थाने पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गई तथा त्यौहारों मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमो, शान्ति एवं कानून व्यवस्था व पुलिस प्रबन्ध के संबंध मे समीक्षा की गयी। तत्पश्चात पुलिस कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व पुलिसकर्मियों से अपने व्यवहार व क्रियाकलाप से आम जनमानस में पुलिस की छवि सुधारने की नसीहत भी दी गयी ।
         प्रभारी निरीक्षक थाना महुली प्रदीप कुमार सिंह को थाना स्तर पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने व महिला संबंधी अपराधों मे बिना किसी लापरवाही के तत्काल कार्यवाही करने के लिए भी आदेशित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे