Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में श्रीराम जानकी हलवाई मन्दिर का 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया


 वासुदेव यादव
अयोध्या।अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य पंचायती श्रीराम जानकी हलवाई मंदिर रायगंज अयोध्या का 26वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान के बिगग्रहों का पंचामृत अभिषेक पूजन अर्चन विधि-विधान पूर्वक समाज के अध्यक्ष व पार्षद नंद लाल जी गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी रामजग जी ने मंदिर में विशाल आरती पूजन किए।

 इस दौराम मन्दिर से जुड़े सभी हलवाई व मोदनवाल समाज के लोग काफी संख्या में शामिल रहे और अपने आराध्य का पूजन अर्चन कर अपना जीवन धन्य किये। यहां पर देर शाम मन्दिर में विशाल समाज के लोगो का भंडारा हुवा। जिसमे माताएं, बहने, युवा व अन्य लोग आदि शामिल रहे। यहां पर समाज के 10वीं 12वीं पास मेधावी छात्र- छात्राओं का स्वागत सम्मान किया गया।साथ ही महिला कमेटी का भी गठन हुवा। कार्यक्रम में मन्दिर व समाज के अध्यक्ष समाजसेवी पार्षद नन्दलाल गुप्ता, महामंत्री अनूप कुमार, वरिष्ट मंत्री डॉ ध्रुव कुमार, प्रबन्धक ओमकार नाथ,मंत्री सुरेंद्र, उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कवि रामबाबू गुप्ता, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्याम बाबू गुप्ता, अचल गुप्ता,  सुरेश कुमार गुप्ता, बैजनाथ,  जयप्रकाश, विशाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजय, मारुति, प्रेम शंकर, रामबाबू , मंजू देवी, रामादेवी, श्यामा देवी व विजय लक्ष्मी सहित अन्य शामिल रही। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी के प्रति आभार जताए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे