Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पांडेय पुरोहित समाज अयोध्या के अध्यक्ष ने कर निर्धारण अधिकारी से मिलकर की समस्या निराकरण की मांग


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या जोन में कर निर्धारण अधिकारी सुदर्शन चंद्रा ने गुरुवार को राम नगरी अयोध्या कार्यालय में नामांतरण व टैक्स से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किये। इस दौरान कर अधीक्षक संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, कर लिपिक मनोज कुमार पांडे, टीसी राजेश श्रीवास्तव (खन्ना) अभय सिंह टैक्स कलेक्टर व प्रमोद पांडेय आदि ने नामांतरण व कर से सम्बंधित समस्याओं का किया निराकरण। इसी सम्बन्ध में आज पांडेय पुरोहित समाज अयोध्या के नये अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कर निर्धारण अधिकारी सुदर्शन चंद्रा से मिलकर उनका स्वागत किये एवं नामांतरण व टैक्स से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में वार्ताकर निराकरण यथाशीर्घ कराने की मांग की।
  ज्ञात हो कि गत दो माह से यह कार्य बन्द पड़ा था। आज अधिकारी के आगमन पर पुनः कार्य सुचारू रूप से आरम्भ हो सका है। अब जनता, ज़रूरत मन्दो का नामांतरण व टैक्स से सम्बंधित सभी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे