Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बैंक गार्ड की बदसलूकी से खाताधारक परेशान


सुनील उपाध्याय 
बस्ती:दुबौलिया  थाना क्षेत्र के सिंगहां राजा गांव निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में भारतीय स्टेट बैंक दुबौलिया बाजार की शाखा में तैनात गार्ड पर आरोप लगाया है कि मैं बैंक में एक आवश्यक फार्म भर रहा था की बैंक में तैनात गार्ड गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धक्का देकर मुझे बैंक से बाहर कर दिया और कहा कि बगैर मेरी मर्जी के बैंक में पता नहीं हिलता हैl

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है की गार्ड ने अपनी बंदूक से दागने तक की धमकी भी दी है इस संबंध में जब बैंक के शाखा प्रबंधक से बात की गई तब उन्होंने कहा की गार्ड को अपनी वाणी व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है जिसकी हिदायत उसको पहले भी दी जा चुकी है l

प्राप्त जानकारी के अनुसार गार्ड आए दिन किसी न किसी खाता धारक के साथ बदसलूकी करता रहता है जिसकी शिकायत कई बार हो चुकी है अभी कुछ महीने पहले एक शिक्षक के साथ स्टेट बैंक में तैनात गार्ड द्वारा अभद्रता करने का मामला सुर्खियों में रहा गार्ड की बदसलूकी से परेशान खाताधारकों ने गार्ड को तत्काल बैंक से हटाने की मांग की है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे