Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एन्टी रोमियो अभियान में कई युवकों को पकड़ा, उनको चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया


वासुदेव यादव
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी महोदय के आदेशानुसार तथा  पुलिस अधीक्षक नगर व  क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन मे छात्राओं के स्कूल बंद होने के समय जीजीआईसी ओवर ब्रिज के नीचे व आसपास के क्षेत्र व रास्ते में पड़ने वाली पान और चाय की दुकानों में एंटी रोमियो चेकिंग थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे व संपूर्ण टीम द्वारा की गई।
 इस दौरान की गई चेकिंग के दौरान मिले संदिग्ध लड़कों को थाने पर पकड़ कर लाया गया। वहां पर मौजूद होने का कारण पूछा गया कुछ स्पष्ट कारण नहीं बता पाए तो उनके माता-पिता को जरिए फोन सूचित करके थाने पर बुलवाया गया। उनको लिखित में चेतावनी दी गई। इन  संदिग्ध युवकों व उनके परिजनों से  लिखित में लिया गया। इसके बाद  प्रथम चेतावनी देकर हिदायत  दिया गया कि यदि अगली बार उक्त स्थान पर वह लोग मिलते हैं तो उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। युवकों को कहा गया कि वे अपना कार्य करे नियम कानून का सदा पालन, छेड़छाड़, अश्लीलता, अवैध व गलत कृत्य करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे