वासुदेव यादव
अयोध्या। बीते 27 अगस्त को अयोध्या सरयू पुल पर अपनी बाइक कपड़े व सुसाइड नोट छोड़कर लापता होने वाले युवक को अयोध्या पुलिस ने रायबरेली से बरामद कर लिया है। इस सम्बंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक गृह कलह से ऐसा नाटक कर गुम हुवा था।
ज्ञात हो कि अयोध्या कोतवाली में पंजीकृत गुमशुदगी जिसमें गुमशुदा उमेश गोस्वामी की बाइक पुराने सरयू पुल पर हीरो एक्स पैशन प्रो यूपी 43 एजे 5213 लावारिस अवस्था में सुसाइड नोट के साथ पाई गई थी। उस दिन से अयोध्या पुलिस काफी खोजबीन तलाश करने के बाद जरिए मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 7/9/2019 समय 12:00 बजे दोपहर में गुमशुदा उमेश गोस्वामी को रायबरेली बस स्टॉप से सकुशल बरामद कर लाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। लावारिस बाइक भी प्रपत्रों के अवलोकन के पश्चात परिजनों को दी गई। युवक के परिजनों ने पुलिस के इस कार्य की काफी सराहना की। इसको बरामद करने में नयाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा, एस आई जोखन यादव व उप निरीक्षक मुनि मन रंजन दूबे आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ