वासुदेव यादव
अयोध्या। शनिवार को अपराह्न मध्य प्रदेश से राम जन्मभूमि अयोध्या रामलला के दर्शन करने आये एक बुजुर्ग दम्पति दर्शन कर लवकुश मन्दिर पर बैठे थें। इस बुजुर्ग महिला के पैरो मे किसी समस्या की वजह से चलने मे असमर्थ थीं। बुजुर्ग व्यक्ति कई लोगों से आटो स्टैंड तक उन्हे छोड़ने की अपील किये लेकिन लोगों द्वारा इंकार करने से वह भी निराश होकर बैठ गयें। दोपहर 12 बजे का समय तेज धूप रास्ते भी सुनसान हो गये थें तभी सीओ रामजन्मभूमि परिसर कार्यालय मे कार्यरत आरक्षी युवा लड़का ईश्वरदत्त यादव अपना खाने की टिफिन लेने जा रहे थे। तभी उनकी नजर अकेले चिंतित बैठे बुजुर्ग दम्पति पर पड़ी तो बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी की समस्या से से अवगत कराते हुए आटो स्टैंड तक पहुंचवाने की अपील की जिस पर आरक्षी ईश्वरदत्त यादव द्वारा इसे अपना कर्तव्य समझते हुए तथा मानवता की मिशाल पेश करते हुए अपनी बाइक से बुजुर्ग महिला को आटो स्टैंड तक पहुंचायें! महिला ने कहा कि सच में मेरी छोटी सी मदद करके ईस्वरदत्त यादव ने बडी खुशी हासिल कर लिया। यह जरूर भगवान का भेजा फरिस्ता हो सकता है, जिसने मेरी इतनी मदद की है। उस बुजुर्ग महिला ने पुलिसकर्मी के प्रति आभार जताते हुए आशीष प्रदान किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ